Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

अक्षरा सिंह का नया गाना ''लड़कियों को यूं ना पटाया करो'' रिलीज

Posted at: Jan 27 2022 5:31PM
thumb

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा ने गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' को लेकर कहा कि यह गाना सबों को पसंद आएया। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही संदेश हमारा गाना देता है। गौरतलब है कि गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। संगीत आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं।