Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

धोनी-पंत जैसे ही धाकड़ हैं ये विकेटकीपर, खरीदने के लिए लड़ बैठेंगी

Posted at: Jan 28 2022 12:43PM
thumb

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी अपनी घातक विकेटकीपिंग के लिए फेमस हैं। वह पलक झपकते ही स्टंपिंग करने के लिए जाने जाते हैं। DRS लेने में भी उनका कोई भी मुकाबला नहीं है। अब ऋषभ पंत भी इसी नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी, पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल पहले से ही टीमों द्वारा या तो खरीद लिए गए हैं। या रिटेन कर लिए गए हैं। आज  हम बात करेंगे उन विकेटकीपर्स के बारे में, जिन पर आईपीएल मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। किसी भी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बहुत ही ज्यादा अहम होता है। विकेटकीपर पूरे मैदान पर अपनी निगाह रखता है। रिव्यू लेने में वह कप्तान की बहुत ही ज्यादा मदद करता है। क्योंकि विकेट के सबसे पास वही एक खिलाड़ी होता है। ये खिलाड़ी आईपीएल 2021 की खोज रहा है।

केएस भरत ने IPL 2021 में केवल 8 मैच खेलकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने आरसीबी (RCB) के लिए धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 मैचों में 38 की एवरेज से 191 रन बनाए हैं। भरत गेम को बिल्कुल ही धोनी के अंदाज में फिनिश करते हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 आतिशी छक्के शामिल थे. भरत ने आवेश खान की 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को जीत दिलाई थी। उनके तूफानी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मौका मिला था। भरत को आरसीबी की टीम ने रिटेन नहीं किया है। ऐसे में टीमें उन्हें खरीदने के लिए उन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।