प्रदेश
Posted at: Jan 28 2022 5:20PM
चंडीगढ़। हरियाणा के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त ज्योति अरोड़ा और पंकज मेहता ने आज यहां पद एवं गाेपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां आयोजित एक समारोह में दोनों सूचना आयुक्तों को शपथ ग्रहण कराई। दोनों ने हिंदी में शपथ ली। इस मौक पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस) अमित झा, आनंद मोहन शरण , राजा शेखर, प्रधान सचिव जी. अनुपमा, पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।