Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

''बच्चन पांडे'' से कृति सैनन का पहला लुक रिलीज

Posted at: Feb 18 2022 11:25AM
thumb

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की आने वाली बच्चन पांडे' से उनका पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। अक्षय कुमार के बाद अब फिल्म से कृति सैनन का लुक रिलीज हो गया है।कृति सैनन का फिल्म 'बच्चन पांडे' से पहला लुक अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया। इस पोस्टर में कृति सैनन, अक्षय कुमार के पीछे बाइक पर बैठी हैं और उन्होंने अपना एक हाथ अक्षय कुमार के गले में डाला है और उनके दूसरे हाथ में बंदूक है। कृति फिल्म में एक महत्वाकांक्षी निर्देशक मायरा देवेकर की भूमिका निभा रही हैं, जो असल जिंदगी में गैंगस्टर बच्चन पांडे के साथ एक मनोरंजक गैंगस्टर बायोपिक फिल्म बनाने की तलाश में हैं।फर्स्ट लुक में कृति सेनन काफी रफ एंड टफ लुक में नजर आ रही हैं।
 
इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'बच्चन पांडे के नजर के तीर और कृति सेनन की होली पर गोली। आप सब अपनी सीट बेल्ट को कसकर बांध लीजिए, क्योंकि इस बार कुछ अलग ही मजा आने वाला है'। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और कृति सैनन स्टारर फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।अक्षय कुमार और कृति सैनन के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।