Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

पुलिस अधिकारी ने कार्यालय में ही फंदा लगा कर की आत्महत्या

Posted at: Mar 8 2022 5:09PM
thumb

जालंधर । पंजाब पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मनजिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने दफ़्तर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। एएसआई मनजिन्दर सिंह जालंधर के कस्बा आदमपुर स्थित सी.आई.डी. दफ़्तर में तैनात था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे पुलिस आधिकारियों को मृत्क की जेब में से एक ‘सुसाईड नोट ’ मिलने की पुष्टि हुई है हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस सुसाईड नोट में क्या लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।