Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकॉल कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे

Posted at: Sep 19 2022 4:13PM
thumb

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के नवनिर्मित महाकाल कॉरिडोर (पहले चरण) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां संबंधित क्षेत्र का अवलोकन करने के बाद मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी यहां के विश्व प्रसिद्ध और देश के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक महाकाल मंदिर परिसर के नवनिर्मित महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे।
 
इसके पहले चौहान ने यहां मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मोदी ने दो दिन पहले राज्य के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा कर देश में चीतों को फिर से बसाने की याेजना की भी शुरूआत की थी। मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर को राज्य के श्योपुर जिले में लगभग 05 घंटे तक रुके थे।