Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कोविड टीकाकरण में 217.26 करोड़ से अधिक टीके लगे

Posted at: Sep 23 2022 11:48AM
thumb

नई दिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 217.26 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 17 करोड़ 26 लाख 27 हजार 951 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5383 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 45 हजार 281 रह गयी है।
 
यह संक्रमित मामलों का 0.10 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 6424 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 84 हजार 695 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हज़ार 187 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 30 लाख 48 हजार 257 कोविड परीक्षण किए हैं।