Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

प्यार का पंचनामा से डेब्यू करने वाले Kartik Aaryan ने 7 वर्षों के संघर्ष पर की बात, किया यह खुलासा

Posted at: Jun 4 2023 3:06PM
thumb

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में आए 12 वर्ष वर्ष हो गए हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। इस फिल्म में बोले गए एक मोनोलॉग ने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया था। उन्हें इसके बाद लगातार फिल्में मिलती गईं। हालांकि, अब कार्तिक आर्यन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर बात की है।

कार्तिक आर्यन ने अपने 12 वर्षों के फिल्मी करियर में भूल भुलैया 2 और लुका छुपी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। अब उन्होंने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। कार्तिक आर्यन ने प्यार का पंचनामा फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2011 में आई थी। इसके बाद वह लव रंजन की सोनू की टीटू की स्वीटी में भी नजर आए थे। यह 2018 में आई थी। इन दोनों ही फिल्मों के बीच उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा है।

"प्यार का पंचनामा मिलने के पहले मैं लोकप्रिय नहीं था। जिसके लिए मैं संघर्ष कर रहा था। सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे लोकप्रियता मिली। प्यार का पंचनामा से सोनू की टीटू की स्वीटी के बीच का जो दौर है। वह मेरे लिए बहुत कठिन रहा है। "मेरी फिल्में मनोरंजन से प्रेरित होंगी। लोगों को मुझे अलग-अलग भूमिकाएं करते हुए देखना है लेकिन मैं किसी भी फिल्म में मनोरंजन का भाग नहीं छोडूंगा। मैं अलग-अलग विषयों पर फिल्में करना पसंद करता हूं लेकिन उनमें मनोरंजन होना चाहिए।"

काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन की जल्द फिल्म सत्य प्रेम की कथा रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अलावा, कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। भूल भुलैया 2 के बाद वे दूसरी बार एक साथ आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। वे हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया में भी नजर आएंगे। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है।