Tuesday, 30 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अलग अंदाज में पहुंचेंगी हॉलीवुड की मशहूर कलाकार रिहाना

Posted at: Feb 29 2024 5:17PM
thumb

नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। 1 से 3 मार्च तक होनेवाले इस कार्यक्रम में विश्व भर की हस्तियां पहुंच रही हैं। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे जामनगर पहुंच रहे हैं। इनमें सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार होंगे। इन सबके बीच रणवीर और आलिया संग उनकी बेटी राहा भी होगी। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राहा को गोद में लिए आलिया भट्ट भी मीडिया में नजर आईं। उनके साथ मां नीतू कपूर भी पहुंचीं। कलीना एयरपोर्ट से इन सितारों की कई खूबसूरत झलकियां देखने को मिलीं। इनमें राहा की नई तस्वीरें सामने आई। 

एयरपोर्ट से इनके वीडियो सामने आए हैं। इनमें कपूर फैमिली कार से निकल एयरपोर्ट के अंदर जाती दिखाई दी। वहां भीड़ के बीच से कैमरे में आलिया के साथ उनकी बेटी के चेहरे को भी देखा गया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस समय जामनगर में सितारों की महफिल सजी हुई है। इस मौके पर दुनिया भर से बड़े कलाकार और बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। वहीं इस मौके पर हॉलीवुड की मशहूर कलाकार रिहाना की टीम पहुंच चुकी है। उनके लगेज का एक वीडियो सामने आया है, ये लोगों को हैरान कर रहा है। 

अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई 2024 को होने वाली है। इससे पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अंबानी एस्टेट में प्री वेडिंग फंक्शन आरंभ हो चुका है। इससे पहले दिसंबर 2022 में एक भव्य समारोह के दौरान दोनों की सगाई हो चुकी है। अब दो साल बाद दोनों की शादी होने वाली है।