Friday, 03 May, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल: CM साय

Posted at: Mar 21 2024 9:11PM
thumb

सुकमा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया हैं कि कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। साय ने आज बस्तर में भाजपा के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा।
 
बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है। श्री साय ने कांग्रेसी कुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्या हाल हुआ ? केंद्र से गरीबों के लिए जो योजनाएं थी सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। पांच साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। हमने विकास की जो शुरुआत की थी, वह भी अधूरी रहीं।