Saturday, 27 July, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

होलिका दहन की राख से करें ये उपाय, उतार देगा कर्ज, रातों रात कर देगा मालामाल

Posted at: Feb 21 2024 5:03PM
thumb

हिंदू धर्म में सालभर में कई तीज-त्योहार आते हैं जिनका अपना ही अलग महत्व होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला त्योहार होली पूरे देश में खूब धूमधाम से मनाते हैं। रंगों वाली होली से पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है। और उसके अगले दिन यानी 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। कहते हैं कि होली के दिन किए उपाय बहुत कारगर होते हैं। इस दिन किए उपाय से जीवन से कई तरह से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं होली के कुछ खास उपायों के बारे में।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिक की राख को चमत्कारी माना जाता है। होलिक दहन के बाद इसकी राख को घर ले आएं और मुख्य दरवाजे और घर के अंदर छिड़क दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमेशा स्वस्थ रहने के लिए होलिक दहन के दिन होलिका के चारों तरफ तीन परिक्रमा जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है और बीमारियां दूर रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिक दहन के दिन जौ, कुश, अलसी और गोबर का एक उपला बनाएं और इसे घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। ऐसा करने से बुरी नजर दूर हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिक दहन वाले दिन होलिका की राख लेकर आएं और इससे माथे पर त्रिपुंड बनाएं। कहते हैं ऐसा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जादू-टोना से मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन की सुबह सरसों के तेल का उबटन बनाएं और इसे घर के सभी लोग लगाएं और इससे निकलने वाले मैल को होलिक की अग्नि में जला दें। ऐसा करने से जादू-टोने का असर खत्म हो जाता है।