Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

दीपिका पादुकोण की बड़ी फैन है पीवी सिंधू, अभिनेता में ये हैं पसंद

Posted at: Sep 9 2019 2:57PM
thumb

मुंबई। बैडमिंटन चैम्पियन पी वी सिंधु ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बड़ी फैन है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की काफी तारीफ की है। पीवी सिंधू हाल ही में, भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। एक इंटरव्यू में पीवी सिंधू से उनके फेवरेट एक्टर्स के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें महेश बाबू और प्रभासकाफी पसंद हैं। दीपिका पादुकोण बहुत ही प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। इस महान खिलाड़ी के प्यारे शब्दों के लिए दीपिका पादुकोण ने रिएक्शन दिया।
एक्ट्रेस ने पीवी सिंधू के इंटरव्यू के तस्वीर क्लिक की और उसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘लव यू चैंप।’बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर कई फिल्मो सुपरहिट करवाया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं व आगे भी ऐसा ही कुछ करने वाली हैं। उनके पास कई तरह की फिल्में हैं फ़िलहाल जिनमें वो कार्य करने वाली हैं। अभी उनके पास बायोपिक आई है जिसके बारे में कुछ दिनों पहले से खबरें चल रही हैं।