Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

अजनबी के लिए रोमांचित है गुंजन पंत

Posted at: Jan 22 2021 2:41PM
thumb

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत अपनी आने वाली फिल्म अजनबी के लिये रोमांचित है। गुंजन पंत की आने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘अजनबी’ की डबिंग कंप्लीट हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होगा। इस बात की जानकारी गुंजन पंत ने दी है और साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता अरूण दुबे और मनीषा सिंह का आभार भी व्­यक्­त किया। गुंजन पंत ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म में मौका देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। उन्­होंने एक अच्छी फिल्म बनाई है। पहली बार मैं एक ऐसा किरदार कर रही हूं, जिसमें मेरे माता-पिता अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। फिल्म में मेरे अपोजिट प्रेम सिंह हैं। गौरतलब है कि श्री सदगुरू इंटरटेंमेंट हाउस और अथर्वादित्य फिल्म के बैनर से बन रही ओम सिने वीजन प्रस्­तुत भोजपुरी फिल्म ‘अजनबी’ का फर्स्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है। फिल्‍म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्म के म्­यूजिक डायरेक्टर सावन कुमार हैं। लिरिक्स राजेश मिश्रा, विनय निर्मल एवं पिंटू गिरी का है जबकि लेखक शमशेर सेन हैं।