Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

आदिपुरुष की तैयारी कर रही है कृति सैनन

Posted at: Apr 22 2021 2:28PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष के लिये तैयारी शुरू कर दी है। कृति सैनन ने हाल ही में 'भेडिया' की शूटिंग का काम खत्म किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' की तैयारी शूरू कर दी है। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सैनन सीता के रोल में दिखाई देंगी। अपने किरदार को अच्छी तरह से समझने के लिए इन दिनों कृति रामायण पढ़ रही हैं।
 
हाल ही में कृति सैनन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके हाथों में एक किताब थी। कृति के पास जो किताब थी उसका नाम है- 'द फॉरेस्ट ऑफ एनचैनमेंट्स'। यह किताब माता सीता के दृष्टिकोण से लिखी गई है। गौरतलब है कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी लीड किरदार में हैं। फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। कृति माता सीता का किरदार निभाएंगी। सैफ अली खान रावण के रोल में दिखेंगे और सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल के अलावा कन्­नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।