Sunday, 08 September, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

इवेंट में एक दूसरे को किया इग्नोर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का कन्फर्म हुआ ब्रेकअप!

Posted at: Jul 27 2024 1:19PM
thumb

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा है। कपल ने अपने प्यार भरे रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हाल में मलाइका अरोड़ा ने एक फैशन शो में भाग लिया था। दीवा बेहद स्टाइलिश लुक में रैंप-वॉक करती नजर आई थीं। इसी इवेंट में मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी थे। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को बुरी तरह इग्नोर कर रहे थे। 26 जुलाई को एक इवेंट में मलाइका और अर्जुन की मुलाकात हुई वायरल क्लिप में दोनों एक-दूसरे से नजरें चुराते दिख रहे हैं। मलाइका और अर्जुन अलग-अलग बैठे थे। 

26 जुलाई को अर्जुन और मलाइका दोनों एक स्टार-स्टडेड फैशन इवेंट में मिले। यहां दोनों अलग-अलग बैठे थे। हालांकि, ब्रेकअप से पहले अर्जुन और मलाइका हमेशा साथ बैठे नजर आते थे। अर्जुन अक्सर इवेंट में मलाइका के लिए चियर करते दिखते थे। कार्यक्रम के एक वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को पूरी तरह इग्नोर किया। हालांकि, एक बार अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को भीड़ से बाचते हुए भी दिखते हैं।

इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने शानदार ब्राउन आउटफिट पहनकर रैंप वॉक किया था। दीवा काफी ग्लैमरस और खूबसूरत दिख रही थीं। मलाइका का कॉन्फिडेंस और किलर अदाएं बेमिसाल थीं। मई 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप कर लिया था। दोनों अब सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट अपलोड करते नजर आते हैं। रिश्ता भले खत्म हो गया हो लेकिन उनके बीच कोई खटास नहीं है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए मजबूत पिलर बनकर हमेशा साथ देंगे। सूत्र ने कहा, "पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत सम्मान दिया है। अलग होने का फैसला करने के बावजूद वे एक-दूसरे को वैसा ही सम्मान देते रहेंगे। वे दोनों कई सालों से एक गंभीर रिश्ते में थे।" काम के मोर्चे पर, अर्जुन अगली बार सिंघम अगेन में दिखाई देंगे, जबकि मलाइका रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट में बिजी हैं।