Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

विदेशी मुद्रा भंडार 1.84 अरब डॉलर घटा

Posted at: Jan 23 2021 12:03AM
thumb

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.84 अरब डॉलर घटकर 584.24 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आज जारी आंकड़ों के अनुसार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार में 1.53 अरब डॉलर की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और यह 36.06 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 28.4 करोड़ डॉलर घटकर 541.51 अरब डॉलर पर आ गई। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.16 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.51 अरब डॉलर पर रहा।