Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

गरियाबंद में लॉकडाउन तीन दिन के लिए बढ़ा

Posted at: Apr 18 2021 1:52PM
thumb

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लॉकडाउन तीन दिनों के लिए बढ़ाया गया है। अब यहाँ लॉकडाउन 26 अप्रैल तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। पहले जिले में 23 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे बढ़ाकर 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
 
जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिसको देखते हुए 13 अप्रैल से जिले में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन का 5 दिन बीत चुका है, जरूरी सेवाओं मैं छूट दी गई है, राशन दुकान खोली जाएंगी, जिससे गरीबों को अनाज बांटा जा सकें, टोकन के आधार पर राशन बांटे जाने की योजना है, जिसके तहत सिर्फ 80 टोकन एक दिन में दिए जाएंगे, निर्धारित समय में साग सब्जी की बिक्री होगी, बैंक कर्मचारी एटीएम में राशि समाहित करने के लिए कार्यरत रहेंगे, जरूरी वाहनों में ही डीजल पेट्रोल की सप्लाई दी जाएगी। लोगों को कोरोना के संबंध में जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य रहेगा।