Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

छत्तीसगढ़: Covid Vaccine का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1 करोड़ से पार

Posted at: Aug 4 2021 5:29PM
thumb

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड़ से बचाव का पहला Vaccine लगवाने वालों की संख्या एक करोड़ से पार हो गई है। राज्‍यों में 3 अगस्त तक 01 करोड़ 11 हजार 363 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। Covid Vaccine की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक कुल एक करोड़ 24 लाख 13 हजार 724 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 24 लाख दो हजार 361 नागरिकों को दोनों टीके लग चुके हैं।
 
राज्य में 3 लाख 9 हजार 334 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 17 हजार 172 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 52 लाख दस हजार 068 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 41 लाख 74 हजार 789 नागरिकों को पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 45 हजार 714 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 29 हजार 897 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 17 लाख 48 हजार 292 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 78 हजार 458 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 89 प्रतिशत तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 31 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है।