Wednesday, 17 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

नक्सलियों ने किया विस्फोट, एक की मौत, तीन अन्य घायल

Posted at: Aug 5 2021 4:45PM
thumb

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मालेवाही और बोदली के बीच नक्सलियों द्वारा बिछाए गये आईईडी की चपेट में एक जीप के आने से आज सुबह विस्फोट हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान धन सिंह (30) के रूप में हुयी है। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस वाहन समझकर सुबह राजनांदगांव से दंतेवाड़ा जा रही जीप को विस्फोट के जरिए चपेट में लिया। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जीप में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। शेष को मामूली चोट पहुंचने की सूचनाएं हैं।