Friday, 18 October, 2024
dabang dunia

प्रदेश

घर में सो रही दो सगी बहनों को रात 11 बजे सांप ने डसा, दोनों की मौत

Posted at: Jul 24 2024 5:02PM
thumb

जांजगीर चांपा। घर में सो रही दो सगी बहनों को करैत सांप ने डस लिया और दोनों बहनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली निवासी दीप्ति जांगड़े (19) और उसकी छोटी बहन अनन्या जांगड़े (16) मंगलवार की रात 8 बजे खाना खाने के बाद कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गई।

दोनों बहनों को रात करीब 11 बजे करैत सांप ने उन्हें डस लिया। दोनों बहनों को जब उल्टी होने लगी तो उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। लाइट जलाकर देखने तो पता चला कि दोनों बहनों को सांप ने काटा था। इसके बाद तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान छोटी बहन अनन्या जांगड़े की पहले मौत हो गई, लेकिन बड़ी बहन दीप्ति जांगड़े की तबीयत बिगड़ते देख उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम करने के बाद स्वजन को सौंप दिया। दो बहनों की मौत से घर सहित डूमर पाली गांव में मातम पसरा है।