Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

खेल

IPL 2021: 4 करोड़ का खिलाड़ी 4 पारियों में तीसरी बार 0 पर आउट, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Posted at: Apr 21 2021 5:22PM
thumb

नई दिल्ली। निकोलस पूरन (Nicholas pooran) आईपीएल 2021 (IPL) के मौजूदा सीजन में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके हैं। वे चार मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हुए। टी20 लीग के एक मैच (PBKS vs SRH) वे बिना एक भी गेंद खेले रन आउट हुए। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के मुख्य बल्लेबाजों में शामिल पूरन के इस शर्मनाक रिकॉर्ड के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। पंजाब ने पूरन को 4 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था।

निकोलस पूरन के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो वे पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ एक गेंद खेल सके और मॉरिस की गेंद पर शून्य पर आउट हुए। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में वे सिर्फ 2 गेंद का सामना कर सके। पूरन दो गेंद पर फिर खाता नहीं खोल सके अैर तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली के खिलाफ टीम के तीसरे मैच वे मौजूदा सीजन का पहला रन बना सके थे।

4 मैच में दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकेपूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 गेंद पर 9 रन बनाए थे। एक चौका लगाया। वे तेज गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर आउट। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर वे खाता खोलने में असफल रहे। वे तेज रन लेने के चक्कर में डेविड वॉर्नर के सीधे थ्रो पर आउट हुए। वे इस पारी में एक भी गेंद नहीं खेल सके। यानी वे चार मैच में सिर्फ 9 रन बना सके हैं। इस कारण टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है।

टी20 में शतक लगा चुके हैं पूरन

निकालस पूरन के ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 154 पारियों में 24 की औसत 3154 रन बनाए हैं। एक शतक और 16 अर्धशतक लगाया है। स्ट्राइक रेट 144 का है। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो पूरन ने 24 पारी में 20 की औसत से 392 रन बनाए हैं। दो अर्धशतक भी लगाया है। वे वनडे में भी शतक लगा चुके हैं।