Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मिलिंद देवड़ा ने उर्मिला मातोंडकर का किया समर्थन

Posted at: Sep 11 2019 2:10AM
thumb

नई दिल्ली। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की मुंबई इकाई में आपसी कलह का संकेत देते हुए मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा देने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का समर्थन किया। देवड़ा ने उत्तरी मुंबई के पार्टी के नेताओं को जवाबदेह ठहराये जाने की भी मांग की। इससे पहले उर्मिला मातोंडकर ने भी कहा था कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ कार्य किया था। 

देवड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरी मुंबई से चुनाव लड़ने के उर्मिला मातोंडकर के निर्णय के बाद मैंने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनके अभियान को पूरे दिल से समर्थन दिया था। जब उर्मिला मातोंडकर को पार्टी में लाने वाले लोग ही उन्हें नीचा दिखा रहे थे तब मैं उनके समर्थन में खड़ा रहा। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि पार्टी के उत्तरी मुंबई के नेता को जवाबदेव ठहराया जाना चाहिए। ’’ पार्टी की मुंबई इकाई में ‘ओछी राजनीति’ का हवाला देते हुए उर्मिला मातोंडकर के इस्तीफे के घोषणा के कुछ ही घंटों बाद देवड़ा ने यह ट्वीट किया।