Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

Realme ने रोल आउट किया January 2023 OTA update, इन डिवाइस पर मिलेगी सुविधा

Posted at: Jan 18 2023 4:46PM
thumb

नई दिल्ली। Realme ने अपने यूजर्स के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट एक्सपीरियंस बेहतरीन बनाने के लिए OTA update को रोलआउट कर दिया है। इसी के साथ OTA update इस साल के पहले महीने यानि जनवरी 2023 के लिए रोलआउट हुआ है। कंपनी का दावा है कि नई अपडेट के बाद से यूजर्स को स्मार्टफोन चलाने में आने वाली कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस नई अपडेट को कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन और टैबलेट मॉडल्स के लिए पेश किया है। दरअसल नई अपडेट में नए फीचर्स को लाया गया है जिनकी मदद से नेटवर्क और सिस्टम को लेकर कई परेशानियों को दूर किया जा सकेगा।

कंपनी ने Realme GT 2 Pro, Realme 9 Pro + 5G, Realme 9i, Realme GT Neo 2, Realme 8 5G और Realme 8 स्मार्टफोन में नई अपडेट को जोड़ा है। इसके अलावा Realme Pad और Realme Pad X टैबलेट में भी नई अपडेट मिलेगी। यानि कंपनी ने अप्रैल 2021 से अप्रैल 2022 तक लॉन्च हुए मॉडल्स में नई अपडेट जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि नई अपडेट को फिलहाल अलग- अलग फेज़ में लाया गया है। वहीं यूजर्स को सिस्टम की तरफ से ही नई अपडेट को डाउनलोड करने का मैसेज भेजा जाएगा। शुरुआती फेज़ भी कुछ चुने हुए यूजर ग्रुप को ही इस अपडेट के लिए मैसेज भेजा जाएगा। बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा। यूजर्स नई अपडेट के लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स को चेक कर सकते हैं। Phone section में क्लिक कर यूजर System Update option पर आ सकते हैं। जिसके बाद स्मार्टफोन में इस अपडेट को पाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Realme 9 Pro+ 5G और Realme 9i के यूजर के लिए भी कई सुधार किए गए हैं। नए अपडेट को डाउनलोड करने के बाद यूजर सिस्टम पर्फोरमेंस में सुधार पाएंगे।