Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

अभिनेत्री बोली - एक बड़े स्टार ने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया था

Posted at: Oct 17 2019 1:02PM
thumb

मुंबई। जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्काईफॉल' में 'बॉन्ड गर्ल' के रूप में दिखने वाली अभिनेत्री नाओमी हैरिस ने एक बड़े स्टार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एक बार ऑडिशन के दौरान एक 'बड़े स्टार' ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। अभिनेत्री के बताया कई बार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम के दौरान इस तरह की चेष्टा करने वाले पुरुषों का सामना करना पड़ा। अपने बयान में हैरिस ने बताया, "उसने अपना हाथ मेरी स्कर्ट में डाल दिया था। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था। 
हैरिस ने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि हम सब के पास दिमाग होता है। अगर हम इसका इस्तेमाल करें तो कई बार ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकला जा सकता है। मर्द जानते हैं कि वो इस बर्ताव के बाद बचेंगे नहीं लेकिन वे ऐसा करने से पहले कभी नहीं सोचते।"
प्रोफेशल फ्रंट की बात करें तो जेम्स बॉण्ड सीरीज की आने वाली फिल्म 'नो टाइम टू डाई (No Time to Die)' में हैरिस एक बार फिर से नजर आने वाली हैं। वो फिल्म बॉण्ड गर्ल होंगी। उन्होंने बॉन्ड से पहले 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में एक्टर डेनियल क्रेग मुख्य भूमिका में हैं। वे हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी।