Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

महाराष्ट्र : कोरोना संक्रमित तीन और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार

Posted at: Mar 27 2020 3:12PM
thumb

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 14 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा आज छुट्टी मिलने के बाद इन्हें और दो सप्ताह के लिए घरों में क्वारंटीन पर रखा जायेगा। इससे पहले एक दंपती समेत पांच लोगों की 14 दिन के उपचार के बाद जांच में निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 129 हो गई है।