Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

खेल

कोरोना से लड़ने के लिए 1 महीने की सैलरी देगी हिमा दास

Posted at: Mar 28 2020 12:25PM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान देने का फैसला किया है। हिमा अपनी यह सैलरी असम सरकार की कोविड-19 राहत कोष में देगी। हिमा ने टिवटर पर इसकी जानकारी दी। 

 
हिमा ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल, खेल मंत्री किरण रिजिजू और असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा को टैग करते हुए लिखा, " दोस्तों यह समय एक साथ खड़े होने उन लोगों की मदद करने का समय है, जिन्हें हमारी जरूरत है। मैं अपनी एक महीने की सैलरी असम आरोग्य निधि अ?काउंट में दे रही हूं ताकि कोविड-19 से लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।" 
 
रिजिजू ने हिमा दास की इस कदम के लिए उनकी तारीफ की है। रिजिजू ने लिखा, " शानदार प्रयास हिमा दास। आपने एक महीने की सैलरी देने का जो फैसला किया है, उसके काफी मायने है और यह बहुत उपयोगी होगा। भारत कोरोना से लड़ेगा।"