Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

खेल

सर्विसेस और रेलवे के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

Posted at: Jan 24 2021 12:45AM
thumb

नर्इ दिल्ली। नोएडा में आयोजित 65वीं पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में सर्विसेस और रेलवे के पहलवानों ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया। 57 किग्रा वर्ग में सर्विसेस के पंकज ने स्वर्ण पदक हासिल किया है जबकि हरियाणा के अमन ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग में दिल्ली के राहुल और हरियाणा के शुभम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

इसके अलावा 61 किलोग्राम वर्ग में सर्विसेज के रविंदर ने सोना जीता और महाराष्ट्र के सूरज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चैम्पियनशिप के 74 किलोग्राम वर्ग में पंजाब के संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि रेलवे के जितेन्द्र को चांदी मिला जबकि हरियाणा के अमित धनखड़ और विजय ने इस श्रेणी में संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया।   

वहीं 92 किलोग्राम वर्ग में रेलवे के प्रवीण ने स्वर्ण पदक जीता जबकि महाराष्ट्र के पृथ्वीराज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी श्रेणी में पंजाब के लवप्रीत सिंह और रेलवे के गोपाल यादव को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। इसके बाद 125 किलोग्राम वर्ग में रेलवे के सुमित ने स्वर्ण पदक जीता और हरियाणा के दिनेश धनखड़ ने रजत पदक जीता। जबकि 65 किग्रा, 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा और 97 किग्रा वर्ग के मुकाबले रविवार को आयोजित किए जायेंगे।