Saturday, 27 July, 2024
dabang dunia

खेल

भारत और पाकिस्तान मुकाबले के बाद MCA के चीफ का अमेरिका में हुआ निधन

Posted at: Jun 10 2024 6:15PM
thumb

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के कुछ ही घंटों बाद भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर आई है। मुंबई क्रिकेट संघ अध्यक्ष अमोद काले का निधन हो गया है। अमोद को निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। अमोद ने एमसीए के सचिव अजिक्य नाइक और एपेक्स काउंसिल के मेंबर सूरज समत के सात भारत और पाकिस्तान का मैच देखा था। मैच के बाद रात में वह सोए तो उठे ही नहीं। उनको ह्रदयघात आया और मृत्यु हो गई।

काले ने अक्टूबर 2022 में एमसीए के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच संदीप पाटिल को हरा इस पद पर कब्जा किया था। मुंबई ने अपनी सीनियर पुरुष टीम की मैच फीस को डबल करने का फैसला किया था और इसमें काले के अहम योगदान रहा था।

काले वैसे तो नागपुर से थे लेकिन वह एक दशक से ज्यादा से मुंबई में रह रहे थे। उन्होंने यहां कई तरह के बिजनेस खोले थे। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफी करीब माने जाते थे। एमसीए में होने के अलावा काले वो शख्स हैं जिन्होंने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग शुरू की थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का मैच हुआ था जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। पूरा देश इस जीत के जश्न में डूबा था लेकिन कुछ ही घंटों बाद काले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद भारतीय क्रिकेट शोक में है।