Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

दिग्विजय हिंदुओं को अपमानित करने का मौका नहीं छोड़ते- नरोत्तम

Posted at: Sep 24 2021 2:04PM
thumb

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर हमला करते हुए कहा कि जहां देश या हिंदुओं को अपमानित करने की बात होती है वे मौका नहीं छोड़ते है।
मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पूर्व मुंख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां देश को या हिंदुओं को अपमानित करने की या विभाजन की बात होगी, वहां वे कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि श्री सिंह सेना, सुप्रीम कोर्ट, धारा-370 सब पर सवाल उठा चुके हैं, अब पेगासस पर सवाल उठा रहे हैं।