Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

स्वरा भास्कर को दिग्विजय सिंह ही बेहतर समझ सकते हैं - नरोत्तम

Posted at: Oct 22 2021 8:38PM
thumb

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर हमला बोला है।  मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा के बाद ट्वीट के जरिए कहा कि देश की सेना पर सवाल उठाने वाली और हिंदुओं की तुलना तालिबान से करने वाली स्वरा भास्कर को दिग्विजय सिंह ही अच्छी तरह से समझ सकते हैं। 
 
उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर भी हमला बोला और कहा कि उन्होंने अपने 15 माह के शासनकाल में कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया और अब वे केवल मांग ही कर सकते हैं। कर्मचारियों को महंगायी भत्ते संबंधी वाले मामले में मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के फैसले से कर्मचारी और अधिकारी खुश हैं।