Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

राहुल 03 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर

Posted at: Jan 29 2022 12:34PM
thumb

रायपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 03 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गांधी 03 फरवरी को रायपुर आयेंगे और साइंस कालेज मैदान में राज्य सरकार की मह्त्वाकांक्षी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे।इस मौके पर वह किसानों को भी सम्बोधित करेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए इस योजना की घोषणा की थी। गांधी शाम को मुख्यमंत्री बघेल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे,और इसके तुरंत बाद नई दिल्ली रवाना हो जायंगे