Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

शिवराज ने स्मार्ट उद्यान में बादाम और मौलश्री का पौधा लगाया

Posted at: Jan 29 2022 12:38PM
thumb

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट उद्यान में बादाम और मौलश्री का पौधा लगाया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने सुबह स्मार्ट उद्यान में पर्यावरण मित्र प्रकाश मालवीय, यश जैन और सुमित मालवीय के साथ बादाम और मौलश्री का पौधा लगाया। बादाम फाइवर होने से पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी होता है। यह पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ई से भरपूर है। वहीं, आज रोपे गए मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।