Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

बिग बॉस फेम आसिम रियाज पर जानलेवा हमला, कंधे-पैर में आई चोट

Posted at: Aug 6 2020 3:57PM
thumb

मुंबई। बिग बॉस सीजन 13 के फेम और रनरअप रहे मॉडल और एक्टर आसिम रियाज पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस बात की जानकारी खुद आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को दी है। हमला उस वक्‍त किया गया जब आसिम साइकिल चलाने के लिए घर से निकले थे, तभी कुछ लोगों ने पीछे से बाइक से उन्हें धक्का मार दिया।
आसिम रियाज को कई जगहों पर चोट लगी है। आसिम रियाज ने इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज भी शेयर किए हैं। वीडियोज में आसिम बता रहे हैं कि कैसे कुछ लोगों ने उन पीछे से अटैक किया। आसिम को घुटने, शॉल्डर सहित सहित कई जगह चोट लगी है.सोशल मीडिया पर फैंस आसिम के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ट्विटर पर #GetWellSoonAsim ट्रेंड कर रहा है।