Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

उत्तर प्रदेश के एटा जेल से रिहा होगे 158 कैदी

Posted at: Mar 29 2020 1:21PM
thumb

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिला कारागार से सात साल से कम की सजा पाने वाले 158 कैदियों को कोरोना  महामारी को देखते हुए दो माह के पैरोल पर रिहा किया जाएगा। जिला कारागार के अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि 158 बंदियों को कोर्ट के आदेश से दो माह के पैरोल पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें 26 सजायाफ्ता कैदी  तथा 132 विचाराधीन  बंदी हैं।