Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

विदेश

UK: ब्रिटेन ने रेड लिस्ट से भारत का नाम हटाया, अब क्वॉरंटीन नहीं होगा जरूरी

Posted at: Aug 5 2021 4:03PM
thumb

नई दिल्ली। भारत से ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। भारत से ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को कोरोना नियमों में अब छूट मिलेगी। यूके ने भारत को यात्रा की रेड लिस्ट से हटाकर एम्बर लिस्ट में डालने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन हजारों भारतीय परिवारों, छात्रों पर होगा जो लंबे समय से यूके जाना चाह रहे हैं। सूची में बदलाव का अर्थ यह है कि अब लोग ब्रिटेन पहुंचने से पहले अपनी पसंद की किसी भी जगह 10 दिन क्वॉरंटीन रह सकते हैं।  इस नए नियम की घोषणा करते हुए परिवहन विभाग ने कहा कि यह परिवर्तन, रविवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे से लागू किया जाएगा। 
 
यूके के परिवहन सचिव ने अपने एक ट्वीट में कहा, “यूएई, कतर, भारत और बहरीन को रेड लिस्ट से एम्बर लिस्ट में ले जाया जाएगा। सभी परिवर्तन 8 अगस्त को सुबह 4 बजे से प्रभावी होंगे। ” हालांकि एम्बर सूची में आए देशों के लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से दो दिन पहले RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। साथ ही यूके पहुंचने पर 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना होगा और दूसरे और आठवें दिन कोविड सेल्फ टेस्ट करने होंगे। यूके सरकार ने यह भी घोषणा की कि फ्रांस से इंग्लैंड लौटने वाले पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। इससे पहले अप्रैल के महीने में, यूके ने भारत को यात्रा केलिए रेड लिस्ट में शामिल किया था।
 
इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि वह ट्रैवल इंडस्ट्री को एक आसान यूजर-फ्रेंडली सिस्टम के जरिए आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं, ताकि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से बचते हुए विदेश यात्राओं की अनुमति मिले। पीएम जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा, हमें लोगों, ट्रैवल इंडस्ट्री को एक बार फिर आगे बढ़ाना होगा। हम एक ऐसा दृष्टिकोण चाहते हैं जो उतना ही सरल हो जितना हम इसे बना सकते हैं।
 
बताते चलें कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 42,625 लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,17,69,132 हो गयी और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 562 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,25,757 पर पहुंच गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1।29 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97।37 प्रतिशत है।