Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

विदेश

पति को तलाक देकर महिला ने कुत्ते से की शादी, कहा- पहले से ज्यादा...

Posted at: Nov 23 2021 1:54PM
thumb

लंदन। ब्रिटेन की एक महिला ने कुछ ऐसा किया, वह वाकई में हैरान कर देने वाला है। महिला ने तलाक देने के बाद कुत्ते से शादी कर ली। यही नहीं, महिला का दावा है कि कुत्ते के साथ वह ज्यादा खुश है। तो आइए जानते हैं इस अजीबोगरीब मामले के बारे में। अमांडा रोजर्स नाम की यह महिला लंदन की रहने वाली है। 47 साल की उम्र में अमांडा ने पति को तलाक देने के बाद अपने पालतू कुत्ते से शादी कर ली। अमांडा की मानें, तो वह अपने पालतू कुत्ते को हमसफर चुनकर काफी खुश हैं। वेबसाइट द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमांडा ने 2014 में यह शादी धूमधाम से की थी। तब उन्होंने 200 लोगों की मौजूदगी में अपने पालतू कुत्ते शीबा को अपना हमसफर चुन लिया था। इस महिला का कहना है कि तब से वे एक खुशहाल जिंदगी रही हैं।
 
पति को तलाक देने के बाद से अमांडा अकेले जीवन जी रही थीं। एक दिन उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। अमांडा का कहना है कि शीबा आज उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। शीबा न केवल उनका खयाल रखती है, बल्कि उनकी उदासी को दूर करने में भी उनकी मदद करती है। एक टीवी शो के दौरान अमांडा ने बताया कि शीबा जब 2 महीने की थी, तब से ही उन्हें उससे काफी प्यार हो गया था। इस महिला की मानें, तो उसे अपने पालतू कुत्ते की आंखों में सच्चा प्यार नजर आता है। अमांडा का कहना है कि उन्होंने शीबा को अपना हमसफर चुनने से पहले उसे घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। जिसका शीबा ने पूंछ हिलाकर जवाब दिया था। अमांडा और शीबा के बीच का यह प्यार भले ही लोगों को पागलपन लगे, लेकिन अमांडा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि वह शीबा के साथ बेहद खुशहाल जीवन जी रही हैं।